मैं अपने पुश अप रेप्स कैसे बढ़ा सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:10

पुश-अप के दौरान जब आपके कोर मसल्स सिकुड़ते हैं तो आपकी एनर्जी को किक मिलता है। रेप्स के दौरान, यदि आप नीचे से ऊपर आते समय सांस लेते हैं और खुद को ऊपर पुश करते हैं तो आपको काफी मदद मिलेगी। इससे आपको रेप्स लगाने में भी मदद मिलेगी और अधिक पुश-अप भी लगा पाएंगे।


पुश अप कैसे करें (How To Do Push Up)-

पुश अप करने के पहले हाथ, शोल्डर, कलाई को लूज करने के लिए वॉर्मअप कर लें। इसके बाद पुश अप की शुरुआत करें।
पुश अप करने के लिए हाथों को कंधों से हल्का चौड़ा करके फर्श पर रखें। पैरों पीछे की ओर सीधा रखें और वजन को हाथ के पंजे और पैरों की अंगुलियों पर डालें।
ध्यान रखें, इस पोजिशन में सिर से लेकर एड़ी कर एक सीध होनी चाहिए। हालांकि पैरों के बीच की दूरी को शेल्डर लेवल पर रख सकते हैं।
पुश अप करने से पहले कोर को सम्मिलित करते हुए एब्डोमिनल को सांस खींचते हुए अंदर की ओर खीचें। पुश अप करते समय कोर को टाइट ही रहने दें, तभी अधिक बेनिफिट मिलेंगे।
धीरे-धीरे कोहनी मोड़ते हुए शरीर को तब तक नीचे लेकर जाएं जब तक कि कोहनी 90 डिग्री के कोण पर न आ जाए।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए जैसे ही आप छाती की मांसपेशियों पर टेंशन क्रिएट होती महसूस करें, हाथों से बॉडी को ऊपर की ओर पुश करें। इससे आप वापस नॉर्मल स्थिति में आ जाएंगे। यह 1 रेप्स कहलाएगा।
इसी तरह आप 15-20 रेप्स के 3 सेट कर सकते हैं। यदि आप अधिक पुशअप भी लगाते हैं तो भी कोई हर्ज नहीं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info